मीना एक काल्पनिक बालिका है | जिसकी परिकल्पना यूनीसेफ द्वारा की गयी है | अफ्रीकन देशों में मीना को सारा नाम से पुकारा जाता है | मीना अभियान की शुरुआत 24 सितम्बर 1994 को UNICEF ने की थी | भारत में सबसे पहले बिहार राज्य में इसकी शुरुआत हुई थी | उत्तर प्रदेश में यह कार्यक्रम 2005-06 से संचालित है |
मीना एक साहसी और निडर बालिका है | उसकी आयु नौ वर्ष है | वह हमेशा दूसरों की मदद करती है | वह सदैव बुराई का विरोध करती है | प्रश्न करने में झिझकती नही | वह अपने आसपास की बालिकाओं का विशेष ध्यान रखती है | लैंगिक भेद-भाव का विरोध करती है तथा बालिकाओं और समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों का सहारा बनती है |